Betul Crime News Today: महुए के पेड़ के नीचे चल रहा था जुआ, एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार
Crime News Today: Gambling was going on under the Mahua tree, a dozen gamblers arrested

Betul Crime News Today: थाना बैतूल बाजार क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोलगांव व दीवानचारसी में अवैध रूप से संचालित जुआ फड की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , एसडीओपी बैतूल के मार्गदर्शन मे 14 जनवरी को सूचना तस्दीक हेतु मय शासकीय एवं प्राईवेट वाहन के ग्राम कोलगांव व चारसी तरफ पुलिस पार्टी रवाना की गई थी। ग्राम चारसी जोड के पास कच्चा रास्ता स्थित महुआ के पेड़ के नीचे कुछ लोग ताश के 52 पतों से रुपये पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखाई दिए। पुलिस को देख कर जुआरी भागने की फिराक में थे। जिन्हे हमराह थाना स्टाफ की मदद दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी में 01. रोशन पिता रामकिशोर बारपेटे उम 21 वर्ष निवासी कोलगांव, 02. प्रताप पिता संन्तु नरें उम्र 32 वर्ष 03. महेन्द्र पिता रामू अमरुदे उम 27 वर्ष, 04. पुनीत पिता नन्दू साहू उम 25 वर्ष, 05. संदीप पिता नत्थू मबासे उम्र 23 वर्ष, 06. राकेश पिता धमसू लोहारे उम्र 21 वर्ष, 07. विकाश पिता कमलेश बामनकर उम्र 23 वर्ष, 08. सोनू पिता चैतराम टांडीलकर उम 26 वर्ष, 09. पप्पू पिता फुसू सरियाम उम्र 26 वर्ष सभी निवासी कोलगांव का बताया गया। जुए के अड्डे से नगदी 15390 रुपये एवं 52 ताश के पत्ते, मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स एमपी. 48 एन. 4050, बजाज कम्पनी की बिना नम्बर की पल्सर मोटर सायकल जिसका इन्जन नम्बर DHYRJA40928 व एक महिन्द्रा कम्पनी की बुलेरो एक्सएल जीप ग्रे रंग की जिसका क्रमांक GAB4J93214 जप्त की है।
आरोपीगण से जुआ खेलने के संबंध में वैध कागजात पूछने पर नहीं होना बताया, आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का दण्डनीय पाया जाने से आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट, 109 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से ताश के 52 पत्ते, नगदी 15390 रूपये, 02 मोटर साईकल, 01 बोलेरो वाहन कुल कीमती 4.65.390 रुपये जप्त किये गये है। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक बबीता धुर्वे थाना प्रभारी, उनि. उत्तम मस्तकार, सउनि. रमनकुमार, रणधीर सिंह, प्रआर. 34 प्रहलाद, 170 दीवान सिह, आर. 78 चम्पालाल, 663 ओमप्रकाश, सैनिक 59 मनोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



