Betul Weather News: न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट, रात में फिर बढ़े ठंड के तेवर, जाने कैसा रहेग मौसम
Betul Weather News: Heavy drop in minimum temperature, cold temperatures increase again at night, know how the weather will be.
Betul Weather News: बैतूल में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। न्यूनतम तापमान में एकाएक 3.8 डिग्री की गिरावट आने से रात में ठंड के तेवर और बढ़ गए है। अभी दो-तीन पहले नया सिस्टम बनने के कारण आसमान में बादल छा गए थे, लेकिन अब मौसम साफ होते ही ठंड ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी कुछ दिनों तक इसी तरह मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सोमवार का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री पहुंच गया है। तापमान में 3.0 डिग्री की गिरावट आई है। रात में ठंड के तेवर बढऩे से लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए है। ठंड को देखते हुए नगरपालिका ने रेलवे स्टेशन और अस्पताल परिसर में अलाव जलाया है, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। हवाओं का रूख उत्तरी होने के कारण ठंड बढऩे लगी है।
उल्लेखनीय है कि इस सीजन में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंचा था, इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई। एक बार फिर तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक एक और नया सिस्टम बनने जा रहा है, जिससे फिर मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 16, 17 जनवरी को फिर बादल छा सकते है, जिसके कारण तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान कम होने से फसलों को भी इसका फायदा होगा।




