Betul Murder News: बेटी नही हुई तो पिता ने 12 दिन के मासूम बेटे का गला घोटकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Betul Murder News: When he did not have a daughter, the father strangled his 12-day-old innocent son to death, the accused arrested.

Betul Murder News: कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपने मासूम बेटे का गला घोट कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पिता बेटी चाहता था लेकिन बेटा हो गया। इसी बात को लेकर पति- पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद में पिता ने मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना से गाँव मे सनसनी फैल गई है।

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार ने बताया कि बजरवाड़ा निवासी अनिल पिता रामू उइके ने रविवार की शाम को शराब के नशे में 12 दिन के बेटे का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक अनिल के 5 और 7 वर्ष के दो बेटे है। तीसरी बार भी बेटा हो गया। जबकि अनिल बेटी चाहता था। इसी बात को लेकर पति- पत्नी के बीच विवाद हो गया। अनिल ने पत्नी रुचिका के पास से बेटे को जबदस्ती छीन लिया और हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही पाढऱ चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। बेटे की हत्या करने के बाद आरोपी अनिल मौके से भाग गया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Articles

Back to top button