Mp Weather News: मप्र के दतिया और ग्वालियर में ठंड का कहर, सुबह के समय जमी ओस की बूंदे

Mp Weather News: Cold wreaks havoc in Datia and Gwalior of MP, drops of frozen dew in the morning.

Mp Weather News: मप्र के कई जिलों में ठंड ने कहर बरपाया दिया है। ठंड से बचने के लिए लोग दिन में भी अलाव का सहारा लेने को मजबूर है। मप्र में सबसे ज्यादा ठंड दतिया और ग्वालियर है। बुधवार रात में दतिया का न्यूनतम तापमान 4.8, और ग्वालियर का 5.5 डिग्री तापमान दर्ज किया है। इन दिनों जिलों में सुबह के समय ओस की बूंदे बर्फ में बदल गई थी। फसलों पर जमी ओस साफ दिखाई दी। इसी तरह गुना का न्यूनतम तापमान 8.8, रीवा 8.4, पचमढ़ी 11.4, राजगढ़ 11.8, भोपाल 13.6, इंदौर 15.4, खंडवा 13.0, उज्जैन 14.0, खजुराहों 10.0, छिंदवाड़ा 13.2, सागर 12.0, बैतूल 14.2 डिग्री दर्ज किया है।
यहाँ है कोहरा कोहरा छाया रहने की संभावना
मौसम विभाग भोपाल में गुरुवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया कि अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, सतना, सागर और चम्बल संभागों के जिलों में, जबलपुर, इंदौर, रतलाम, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया, उज्जैन जिलों में घाना से मध्यम कोहरा छाया रहा सकता है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार कम हुई है। सुबह के समय सबसे ज्यादा कोहरे की धुंध छाई रहती है।

Related Articles

Back to top button