Betul Suicide News: युवक और नर्सिंग कर रही महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Betul Suicide News: Young man and nursing woman committed suicide by hanging themselves

Betul Suicide News: बैतूल कोतवाली और गंज थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। इन घटना में एक युवक और नर्सिंग की पढ़ाई कर रही महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ पिता पिंटू सिरसाम (25) निवासी दमुआ हाल इंदिरा कालोनी बैतूल ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक घर पर अकेला था। फांसी किस कारण से लगाई अभी कारण सामने नहीं आया है। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

इधर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली थाना क्षेत्र के गौठाना निवासी पूजा खण्डईत (27) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला मूलत: सातनेर की रहने वाली है। हाल ही में वह गौठाना में किराए के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि महिला का कई दिनों से पति से विवाद चल रहा था, महिला पति से अलग रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि संभवत महिला ने पति के साथ चल रहे विवाद के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या की है। महिला का विवाह 13 मार्च 2023 को विपिन खण्डईत के साथ हुआ था। इस मामले की जांच करने के बाद ही फांसी लगाने का कारण सामने आएगा। मृतिका का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने महिला द्वारा की गई आत्महत्या मामले की जांच शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button