Mp Weather Alert: मप्र में बारिश के बाद ठंड का कहर, प्रदेश में गुना और सागर सबसे ज्यादा ठंडा, 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट

Mp Weather Alert: Cold havoc after rain in Madhya Pradesh, Guna and Sagar coldest in the state, fog alert in 15 districts

Mp Weather Alert: मावठे की बारिश के बाद अब ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई है। शनिवार को गुना का 15.5 और सागर का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया है। गुना, सागर में दिन का तापमान सबसे कम दर्ज किया है। इसी तरह खजुराहो का अधिकतम तापमान 17. 2 खरगोन का 17.2 रीवा 17.6 सतना 17.3 टीकमगढ़ 17.0 पचमढ़ी 17. 7 डिग्री दर्ज किया है। बैतूल का अधिकतम तापमान 23.7 भोपाल का 18.8 , नर्मदा पुरम 20.7 इंदौर 21.2 खंडवा 22.0 रायसेन 19.2 उज्जैन 22.2 अधिकतम तापमाम दर्ज किया है। मौसम साफ होने के बाद ठंड और कहर बरपायेगी। न्यूनतम तापमान भी नीचे गिरने लगेगा। 
इन जिलों में बने है बारिश के आसार
मौसम विभाग भोपाल में जारी की के एडवाइजरी में बताया अगले 24 घंटे के दौरान शहडोल जबलपुर संभाग और भोपाल और नर्मदा पुरम के जिलों में गलत चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। ग्वालियर, चंबल के संभाग और रीवा, मऊगंज जबलपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ निवाड़ी, भोपाल, राजगढ़, मंदसौर, नीमच दमोह, नर्मदापुरम, रतलाम उज्जैन जिलों में घना कोहरा छानी की संभावना है।

Related Articles

Back to top button