2024 Lunar Eclipse: नए वर्ष 2024 में इस दिन लगेगा पहला चंद्र ग्रहण
2024 Lunar Eclipse: The first lunar eclipse will take place on this day in the new year 2024.
2024 Lunar Eclipse: नए वर्ष 2024 की शुरुआत होने वाली है। सब नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 2024 में लगने वाले पहले चंद्र ग्रहण को लेकर हर कोई जानना चाहता है। नए वर्ष में होली की पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है। 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। ग्रहण का समय सुबह 10:41 बजे से शुरू होगा जो 3:01 बजे तक चलेगा। यह चंद्र ग्रहण कुल 4 घंटे का रहेगा।
यह ग्रहण की खगोलीय घटना ज्योतिषी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। साल का पहला चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर समेत कई देशों में देखा जा सकता है। भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस ग्रहण में चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 में लगेगा इसका समय सुबह 6:12 बजे से शुरू होगा जो सुबह 10:17 बजे तक रहेगा। यह दूसरा ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। दोनों ग्रहण का असर भारत में नहीं दिखाई देगा।



