Aaj Ka Rashifal 23 December 2023: वृषभ राशि वालों को आज धन के खर्चे परेशान कर सकते हैं, जाने सभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 23 December 2023: People of Taurus sign can be troubled by financial expenses today, know the condition of all the zodiac signs.
Aaj Ka Rashifal 23 December 2023:आज 23 दिसंबर 2023 दिन शनिवार है। आज मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है जो सुबह 7:14 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज मत्स्य द्वादशी का व्रत रखा जाएगा। आज से शिशिर रितु की शुरुआत हो रही है। आज ही शुभ योग त्रिपुरुष्कर योग बन रहा है। आज विजय मुहूर्त दोपहर 2:00 से 3:44 बजे तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 27 मिनिट से 5 बजकर 54 मिनिट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से 12 बजकर 40 मिनिट तक है। राहुकाल सुबह 9 बजकर 45 मिनिट से 11 बजकर 2 मिनिट तक है। दिशाशूल पूर्व दिशा है।मेष राशि Aries Today Horoscopes
धन लाभ की योग बन रहे हैं। सेहत में सुधार होते जाएगा। परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 90 प्रतिशत यानी सबसे ज्यादा भाग्य बना हुआ है।
- शुभ रंग हरा
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
काम की अधिकता बनी रहेगी। धन के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। सर्दी जुकाम से बचाव करें। आज शनि मंत्र का जाप करते हैं तो आपका दिन बेहतर होगा।आज का भाग्य 60 प्रतिशत यानी मेहनत अधिक होगी भाग्य कम बना हुआ है।
- शुभ रंग गुलाबी
मिथुन राशि Gemini Today Horoscopes
करियर की समस्याएं हल होगी। नौकरी में कुछ परिवर्तन हो सकता है। धन प्राप्ति के मजबूत योग बने हैं। आज किसी निर्धन व्यक्ति को खाने पीने की वस्तु का दान करते हैं तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 70 प्रतिशत यानी मध्य भाग्य बना हुआ है।
शुभ रंग क्रीम
कर्क राशि Cancer Today Horoscopes
कोई महत्वपूर्ण काम आपका पूरा हो जाएगा। करियर में सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार होते जाएगा। किसी धर्म स्थान में जाकर प्रार्थना करने से आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 80 प्रतिशत बहुत अच्छा भाग्य बना हुआ है।
- शुभ रंग धानी
सिंह राशि Leo Today Horoscopes
धन लाभ के योग बन रहे हैं। मानसिक समस्या हल होगी। सेहत में सुधार होते जाएगा। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 75 प्रतिशत यानी उत्तम भाग्य बना हुआ है।
- शुभ रंग क्रीम
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
आज सेहत का बहुत ध्यान बनाकर रखें। ऑफिस में विवादों से बचाव करें। वाहन सावधानी से चलाएं। आज शनि मंत्र का जाप करते हैं तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 60 प्रतिशत यानी मेहनत अधिक होगी भाग्य कम बना हुआ है।
- शुभ रंग नारंगी
तुला राशि Libra Today Horoscopes
धन की स्थिति ठीक बनी रहेगी। अविवाहित तो का विवाह तय हो सकता है। किसी अतिथि का आगमन होगा। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 70 प्रतिशत यानी मध्य भाग्य बना हुआ है।
- शुभ रंग गुलाबी
- Betul Corona News: कोरोना के नए वेरियंट को लेकर बैतूल स्वास्थ्य महकम अलर्ट, फिर तैयार होगा कोरोना वार्ड
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscops
काम की अधिकता बनी रहेगी। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। सेहत में सुधार होगा। खाने-पीने की वस्तु का दान करते हैं तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 65 प्रतिशत यानी जितनी मेहनत करोगे उतना लाभ होगा।
- शुभ रंग लाल
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में कुछ बदलाव हो सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। किसी धर्म स्थान में जाकर प्रार्थना करते हैं तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 75 प्रतिशत यानी उत्तम भाग्य बना हुआ है।
- शुभ रंग हरा
मकर राशि Capricorn Today Horoscopes
करियर में दबाव बढ़ेगा। सेहत का ध्यान बनाकर रखें। खान-पान में सावधानी बरते। आज शनि मंत्र का जाप करने से आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 60 प्रतिशत यानी मेहनत अधिक होगी भाग्य काम बना हुआ है।
- शुभ रंग आसमानी
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। धन की स्थिति ठीक बनी रहेगी। कोई शुभ सूचना आपको प्राप्त हो सकती है। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 70 प्रतिशत यानी मध्य भाग्य बना हुआ है।
- शुभ रंग नीला
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
धन की स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। खाने-पीने की वस्तु का दान करते हैं तो आपका दिन और भी बेहतर होगा। आज का भाग्य 80 प्रतिशत यानी बहुत अच्छा भाग्य बना हुआ है।
- शुभ रंग सफेद


