Betul Road Accident: दो बाईक आपस में टकराई, दो लोगों की मौत, छात्र सहित तीन घायल

Betul Road Accident: Two bikes collided with each other, two people died, three including a student injured

Betul Road Accident: बैतूल। मुलताई थाना क्षेत्र के अंतगगर््त दो बाईक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। एक छात्र सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भैसादंड और सिपावा के पास गुरूवार की सुबह दो बाई की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सिपावा निवासी भूषण पिता आनंद बारंगे (46) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल नानवाड़ी पांढूर्णा (छिंदवाड़ा) निवासी रवि पिता रामा धुर्वे (30) की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रवि अपने गांव से ग्राम भैसादंड बैतूल अपने मामा के यहां मेहमान आया था। रवि रविवार सुबह अपने मामा के बड़े बेटे हरीश मरकाम को स्कूल छोड़ने के लिए सिपावा जा रहा था। भैसादंड और सिपावा के बीच सामने से आ रही बाईक की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक मौके पर ही मौत हो गई। छात्र हरीश की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया है। दो अन्य घायलों को भी मुलताई से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मुलताई पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर मृत भूषण का मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और रवि धुर्वे का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

Related Articles

Back to top button