Betul Crime News: पत्नी के साथ विवाद के बाद कि फाँसी लगाकर आत्महत्या, इधर दूसरे युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Betul Crime News: After a dispute with his wife, he committed suicide by hanging himself, here another young man tried to commit suicide.
Betul Crime News: बैतूल गंज थाना क्षेत्र के हमलापुर दुर्गा वार्ड निवासी कारपेंटर का काम करने वाले एक युवक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शराब पीने और भोजन को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के कारण फांसी लगाने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही गंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण का जायजा लिया गया। गंज थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि हमलापुर के दुर्गा वार्ड निवासी बबलू पिता मानिक राव दरवाई (44) ने रविवार की रात को पत्नी से शराब पीकर न आने और बच्चों को खाना देने को लेकर विवाद हो गया था। गंज थाना में पदस्थ एसआई अशोक तिवारी ने बताया कि बबलू रात में जब घर पहुंचा तो वह शराब पिए हुए था। इस दौरान पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और फिर परिवार सो गया। सुबह जब पत्नी रुक्मणि और बच्चे जागे तो बबलू बिस्तर पर नहीं था। उठकर देखने के बाद बबलू रसोई के बाजू वाले कमरे में फांसी पर लटका पाया गया। पत्नी ने इसकी सूचना तुरंत अन्य परिजनों को दी। जिसके बाद बैतूल गंज पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फांसी से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। जहां उसका पीएम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक एल्युमिनियम सेक्शन के दरवाजे खिड़की बनाने का काम करता था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या मामले की जांच कर रही है।फाँसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास
शराब पीने से मना करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि वह आत्महत्या करने के लिए फांसी के फंदे पर झूल गया। हालांकि समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया और जिला अस्पताल पहुंचे। जिससे उसकी जान तो बच गई और हालत स्थिर बनी हुई है। घटना साईखेडा थाना इलाके की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गजानंद ताड़गे (35) निवासी ग्राम जावरा थाना साईंखेड़ा रविवार रात युवक 7 से 8 बजे के आसपास जब शराब के नशे में घर पहुंचा तो परिजनों ने युवक को शराब के नशे में देखा और उसे शराब पीने को लेकर डांट फटकार शुरू कर दी।
परिजनों ने उससे शराब पीने का कारण पूछा लेकिन वह उस समय कुछ नही बोला। इस पूछताछ के बाद परिजन पूजा करने के लिए गांव में स्थित मंदिर चले गए। इस बीच शराब को लेकर की गई पूछताछ से गुस्साए युवक ने शराब के नशे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।



