Pm Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए खुशखबरी, आने वाली है पीएम किसान सम्मन निधि की 15वीं किस्त
Pm Kisan Samman Nidhi: Good news for farmers, 15th installment of PM Kisan Samman Nidhi is coming.
Pm Kisan Samman Nidhi: किसानों पीएम किसान सम्मन निधि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे किसानों का अब इंतजार खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज 15 नंवम्बर 2023 को खूंटी, झारखंड से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करेंगे। ऐसे में करोड़ों किसानों के खाते में दिवाली के तोहफे के रूप में दो-दो हजार रुपये की 15वीं किस्त आएगी। अभी कई क्षेत्रों में किसान रवि फसल की बनी का काम कर रहे हैं ऐसे में किसानों को रूपों की आवश्यकता होती है।
इस समय किसानों को राशि मिलती है तो फायदा होगा। किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजे जाएंगे। देश में कई किसान ऐसे हैं, जो गलत ढंग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार इन किसानों के प्रति काफी सख्त है। जिन किसानों ने केवाईसी नहीं की है उनके खाते में राशि नहीं आ सकती है किसान राशि पाने के लिए केवाईसी कर सकते है। पीएम किसान सम्मन निधि का लाभ देश के कई किसानों को मिल रहा है।



