World Cup 2023 Bharat Vs Netherlands: भारत ने नीदरलैंड को 160 रनों से हराया, वर्ल्ड कप में भारत की लगातार 9वी जीत

World Cup 2023 Bharat Vs Netherlands: India beats Netherlands by 160 runs, India's 9th consecutive win in the World Cup

World Cup 2023 Bharat Vs Netherlands: रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड के बीच खेले गए मैच में भारत ने नीदरलैंड को 160 रन से हराया है। भारत में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 410 रन बनाये गए। नीदरलैंड को जीत के लिए 411 रन का लक्ष्य दिया गया। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 54 बॉल में 61 रन, शुभम गिल ने 32 बॉल में 51 रन, विराट कोहली ने 56 बॉल में 51 रन, केएल राहुल ने 64 बॉल में 102 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 84 बाल में 128 और सूर्यकुमार यादव ने 2 रन बनाकर नाबाद रहे। मिले टारगेट को पूरा करने के लिए मैदान उतरी नीदरलैंड की टीम में 47.5 ओवर में 10 विकेट खोकर महज 250 रन ही बना पाए। नीदरलैंड की तरफ से वेस्ले बारेसी ने 4, मैक्स ओडाड् 30, कालीन एकरमैन 35, सायरब्ररंड ऐंगेलब्रेचट 45, स्कॉट ऐडवडर्स 17, बास डी लीडे 12, तेजा निदामनुरू 54, लोगन वैन बीक 16, रॉयलफ़ वैन डर मर्व 16, आर्यन दत्त 5 रन बनाकर आउट हो गए  पॉल वैन मिकेरेन 3 रन बनाकर नाबाद रहे। जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा दो-दो विकेट लिए है। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 1-1 विकेट झटका है।

Related Articles

Back to top button