PM Narendra Modi News: भाजपा का मास्टरस्ट्रोक, प्रधानमंत्री मोदी की MP में 14 चुनावी सभा, 15 नवम्बर को बैतूल आएंगे
PM Narendra Modi News: Prime Minister Modi will hold 14 election meetings in MP, Betul on 15th November

PM Narendra Modi News: बैतूल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे बड़ा दाव चल दिया है। भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार के लिए बुलाया है। जानकारी के मुताबिक 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार करने बैतूल आ रहे है। संभावना है कि मोदी की चुनावी सभा पुलिस परेड ग्राउंड में हो सकती है। प्रधानमंत्री की सुबह 11 बजे सभा होने की जानकारी सामने आई है। बैतूल में सभा आयोजित कर भाजपा अपने अपने पक्ष में मजबूत माहौल बनाना चाहती है। आज चुनावी सभा में बैतूल की पाँचो विधानसभा को कवर किया जाएगा। सभा में भाजपा के पांचों विधानसभा के प्रत्यशी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री की काफी लोकप्रियता है। भाजपा हमेशा ही प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ती है।
मप्र में यहाँ होंगी मोदी की चुनावी सभा
जानकारी के अनुसार PM मोदी की मप्र में ताबड़तोड़ चुनावी सभा होने वाली है। प्रधानमंत्री 4 नवम्बर को रतलाम, 5 नवम्बर को सिवनी, खंडवा, 7 नवम्बर को सीधी और सतना, 8 नवम्बर को दमोह, गुना, मुरैना, 9 नवम्बर नीमच, बड़वानी, 13 नवम्बर को छतरपुर, 14 नवम्बर को शाजापुर, झाबुआ, इंदौर रोड शो और 15 नवम्बर को बैतूल में चुनावी सभा आयोजित होगी। प्रधानमंत्री के बैतूल आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।



