Betul Crime News: जीआरपी ने पातालकोट एक्सप्रेस में पकड़ी 12 लाख 88 हजार रुपये की चांदी
Betul Crime News: GRP caught silver worth Rs 12 lakh 88 thousand in Patalkot Express
Betul Crime News: विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। इस आचार संहिता में जीआरपी द्वारा लगातार ट्रेनों की चेकिंग की जा रही है चेकिंग के दौरान अवैध रूप से पैसे आभूषण ले जाते कई लोगों को पकड़ा गया है। एक ऐसे ही ताजा मामला 25 अक्टूबर का है। जीआरपी थाना प्रभारी आमला उप निरी प्रमोद पाटिल ने बताया कि रेलवे पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी आमला ने टीम गठित की है। इस टीम द्वारा ट्रेनों की लगातार चैकिंग की जा रही है। थाना जीआरपी आमला क्षेत्रांतर्गत जीआरपी स्टाफ की गठित संयुक्त टीम को दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को आगामी विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म तथा ट्रेनों की स चेकिंग हेतु हमराह बल के रवाना होकर ट्रेन न. 14624 पातालकोट एक्स की कोच बी -1 बर्थ न. 17.18 की चेकिंग के दौरान पर तीन व्यक्ति बैठा मिले। उक्त तीनों युवक पुलिस को देख नजरे छुपा रहे थे। पुलिस को शंका होने पर नाम पता पूछताने पर युवक ने अपना नाम मनोज कुमार पिता पदम चन्द वर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी म.न. 51250 पंजा मदरसा कन्हरी पाट थाना छत्ता आगरा 2. प्रवेश कुमार पिता धनेन्द्र कुमार निवासी 5/28 नहेरा गली नई की मंडी आगरा थाना नाई की मांडी 3. अखलेश कुमार पिता नेगी चन्द्र जैन उम्र 49 साल निवासी 4/307 करी घाट थाना छत्ता जिला आगरा बैग चैक करने हेतु बोलने पर आनाकानी कर रहे थे। मनोज वर्मा का बैग उठाने पर अधिक वजन होने से बैग मालिक से उक्त बैग के अन्दर क्या होने का पूछने पर उक्त व्यक्ति द्वार सही जवाब नहीं दिया। हमराह बल द्वारा बैग की चैन खोल करे चैक करने पर चार पैकेट प्लास्टीक की बंद पॉलिथीन में तीन पैकेट जेएस लिखा हुआ हुआ पाए गए। एक प्लेन दिखाई दिया चारो पैकेटो के अंदर चांदी की पायाल जैसी धातु मिली। चांदी के क्रय विक्रय एवं परिवाहन के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब और ना दस्तावेज प्रस्तुत किये। जिस पर विस्तृत पूछताछ हेतु तीनो युवकों को थाने आये और पुनः तीनो व्यक्तियों से पूछताछ की गई। मनोज वर्मा ने बताया कि वह आगरा का रहने वाला है। चांदी की पायाल वजनी समक्ष पंचान तौल करने पर 18.408 किलो पाई गई। बताया गया कि चांदी छिन्दवाडा तरफ व्यापारियों के फूटक बेचने जा रहा था मेरे पास बिल नहीं है। अन्य दो व्यक्तियों से पूछताछ करते कि हम दोनो व्यापारी मनोज के सहायक है। हमारे पास को धातु नहीं है। व्यापारी मनोज कुमार निवासी म. न. 5/260 आगरा के पास चांदी के ज्वेलरी का बिल नहीं होने से धारा 102 जाफो का कृत्य होने से इस्त क्र 1/23 धारा 102 जाफी का तैयार कर अवैध चादी कुल 18.408 किलो कीमती 1288000 रुपये को पुलिस कब्जे लिया गया। वैधानिक कार्यवाही हेतु जीएसटी अधिकारी एवं इंकम टैक्स अधिकारी बैतूल को सूचना दी गई।
आरोपियों को पकड़ने में जीआरपी थाना प्रभारी आमला उप निरी प्रमोद पाटिल हमराह प्रआर 334 रोमन्त पांडे और 174 बबलु कुमार और 558 शीतल कुमार और 169 नरेन्द्र माहौर की सराहनीय भूमिका रही।



