Betul Nisha Bangre News: पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे कांग्रेस से चुनाव लड़ेगी या निर्दलीय, कर दिया खुलासा
Betul Nisha Bangre News: Former Deputy Collector Nisha Bangre will contest elections from Congress or independent, revealed
Betul Nisha Bangre News: इस्तीफा मंजूर होने के बाद पूर्व कलेक्टर निशा बांगरे ने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। अब यह भी खुलासा कर दिया है कि वह चुनाव कांग्रेस से लड़ेगी या फिर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेगी। कई दिनों से निशा का इस्तीफा मंजूर नही होने से प्रशासन के साथ लड़ाई चल रही थी। आखिरकार मंगलवार को इस्तीफा मंजूर हो गया। निशा इसे अपनी बड़ी जीत मान रही है। इस जीत के बाद निशा के हौसले और मजबूत हुए है। निशा बैतूल जिले के आमला विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन कांग्रेस ने आमला से मनोज मालवे को टिकट दी है। इसके बाद यही समस्या है कि निशा को कांग्रेस टिकट देगी या फिर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेगी।
इस संबंध में निशा के पति सुरेश अग्रवाल से चर्चा की गई तो उन्होंने सारे कन्फ्यूजन को दूर किया है। बताया गया कि कांग्रेस ने निशा को टिकट देना का भरोसा दिया था। टिकट के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से आज या कल जल्द मुलाकात की जाएगी। अगर कांग्रेस टिकट देती है कांग्रेस की तरफ से चुनाव मैदान में उतरेगी। कांग्रेस टिकट नही देती है तो फिर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरेगी। साफ हो गया है कि कुछ भी हो जाये वह आमला विधानसभा से चुनाव लड़ेगी। अगर काग्रेस निशा को टिकट नही देती है तो आमला में त्रिकोणीय मुकाबला हो जाएगा।


