Betul Crime News: युवक के पेट में घोपा चाकू, हालत गंभीर, बाइक को कट मारने पर हुआ था विवाद
Betul Crime News: Knife stabbed in young man's stomach, condition critical, dispute broke out over cutting the bike

Betul Crime News Today: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र में मरही माता मंदिर के पास दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि एक युवक पर अन्य युवक ने चाकू से हमला कर दिया। युवक के पेट में चाकू लगने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस विवाद मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार ने बताया कि गुरूवार की रात को कोठीबाजार स्थित मरही माता मंदिर के पास दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद में कृष्णपुरा वार्ड टिकारी निवासी जिसांत पिता फरीब (21) पर टिकारी निवासी अरविंद नाम के युवक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवक के पेट में चाकू के गंभीर चोट के निशान आए है। जिसे कोतवाली पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया कि बाईक से कट मारने को लेकर दोनों युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद में अर्जुन ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। फरियादी जिसांत की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि युवक को चाकू की कितनी गंभीर चोट आई है। युवक पर हमला करने वाला आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।



