Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी के दाम में आई मामूली गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने के दाम

Gold- Silver Price Today: There was a slight decline in the price of gold and silver today, know the price of 10 grams of gold.

फ़ाइल फ़ोटो

Gold- Silver Price Today 17 October 2023: सोना- चांदी( Gold- Silver) के दामों में आज मंगलवार  को मामूली कमी आई है। नवरात्र में सोना- चांदी की खरीददारी बढ़ी है लेकिन  लोगों को सोने- चांदी के भाव से राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने- चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार 17 अक्टूम्बर 2023 को सोने के दाम 59000 प्रति 10 ग्राम अधिक और चांदी के दाम 70,000 प्रति किलो से अधिक रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार  को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम  बढ़कर 59108 रुपये प्रति 10 ग्राम  और 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70383 रुपए प्रति किलो रही। मंगलवार 17 अक्टूबर 2023 को सोने चांदी के दाम में कमी आई है। जानकारी के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 54143 और 18 कैरेट वाले सोने के दाम 44331 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है। 

नवरात्र में सराफा बाजार में लौटी रौनक
15 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हुई है। नवरात्र के शुरू होते ही सराफा बाजार में रौनक लौट गई है। सोने चांदी का आभूषण की खरीदारी करने बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचता है। आने वाले दिनों में फिर से खरीदारी बढ़ेगी। नवरात्रि में ज्वेलरी खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए नवरात्र में सबसे ज्यादा सोने चांदी की खरीदारी होती है। आने वाले पर्व दशहरा और दीपावली में ज्वेलरी के अच्छे खरीदारी होगी।

Related Articles

Back to top button