MP Weather Update: बैतूल समेत MP के 15 जिलों में गरज- चमक के साथ वज्रपात की संभावना
MP Weather Update: Possibility of thunder and lightning in 15 districts of MP including Betul

MP Weather Update: मध्य प्रदेश का कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है। बारिश में किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग भोपाल में मंगलवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों एवं नर्मदापुरम ,बैतूल, खरगोन, उज्जैन, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनूपपुर छिंदवाड़ा, पन्ना छतरपुर, टीकमगढ़,निवाड़ी जिले में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। वही उज्जैन, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलो में तथा राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर कलां,छिंदवाड़ा, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी हल्की बारिश की संभावना है।
इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग सोमवार की रात को खंडवा 25.0, शिवपुरी 5.0, रीवा 3.2, नर्मदापुरम 2.6, सतना 2.6, दमोह 1.0, ग्वालियर 0.6 मिमी बारिश दर्ज की है। बारिश के बाद इन जिलों में मौसम में ठंडक घुल गई है। बारिश के कारण सोयाबीन की कटाई प्रभावित हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।




