Betul Mandi Bhav 11 October 2023: आज 11 अक्टूबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, जाने सोयाबीन के क्या है दाम

Betul Mandi Bhav 11 October 2023: Betul Mandi Bhav today 11 October 2023, know what is the price of soybean

Betul Mandi Bhav 11 October 2023: बुधवार को मंडी में खरीदी हुई। बैतूल मंडी में उपज की आवक में फिर से कमी आई  है। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार  को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक  4 हजार 615 बोरे रही। सबसे ज्यादा 2  हजार 625 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1200 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।

 

 

बुधवार को मूंग की आवक नही आई

पिछले कुछ दिनों से मूंग के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को मूंग की आवक नह हुई है। मंगलवार को मूंग के दामों में कमी दर्ज की है। कृषि उपज मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक मूंग के अधिकतम दाम 7350 और प्रचलित 6001 रुपए प्रति कुण्टल रहे। सोयाबीन की कटाई के बाद मंडी में आवक बढ़ने की संभावना है। देखने में यहां आता है कि सीजन में सोयाबीन और मक्के की मंडी में बंपर आवक होती है। पूरा मंडी परिसर उपज डालने के लिए कम पड़ जाता है। उपज की आवक 40 हजार तक पहुंच जाती है। आवक अधिक होने के कारण कई बार मंडे प्रबंधन को खरीदी रोकना पड़ता है। 

Related Articles

Back to top button