Betul Political News: कमल की पंखुड़ियों को नोंचने में लगे पंजा छाप भाजपाई, यही हाल रहा तो होगा तगड़ा नुकसान
Betul Political News: BJP's paw prints engaged in plucking lotus petals, if the situation continues like this, there will be huge loss

Betul Political News: अपने आप को अनुशासित बताने वाली भाजपा में सब कुछ ठीक नही है। पंजा छाप भाजपाई अपने ही पार्टी के प्रत्याशी का विरोध कर कमल की पंखुड़ियों को नोंचकर बिखरने पर तुले हुए है। भाजपा ने अपने मुलताई, भैंसदेही और घोड़ाडोंगरी विधानसभा में अपने प्रत्यशियों का नाम तय कर लिया है। नाम तय होने के बाद से विरोध भी शुरू हो गया है।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा घोषित प्रत्यशियों का अपने ही पार्टी के लोग विरोध कर रहे है। विरोध करने वाले ये पंजा छाप भाजपाई है। जिन्हें भाजपा में सब कुछ अच्छा होते देख इनके पेट मे मरोड़ होने लगी है। मुलताई में भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख का कई भाजपाई विरोध कर रहे है। ताकि टिकट कैंसिल हो जाये और इसका लाभ सीधा कांग्रेस को हो सके। यहाँ जनता विरोध नही कर रही है भाजपाई विरोध कर रहे है। यह सब काग्रेस के इसारे पर हो रहा है। इधर भैसदेही में भी भाजपा ने सोच समझकर महेंद्र सिंह चौहान को चुनाव मैदान में उतारा है। यहाँ भी पंजा छाप भाजपाई प्रत्यशी का विरोध कर रहे है। विरोध कर भाजपा को डेमेज करना चाहते है। बैतूल में भी प्रत्यशी घोषित होने के पहले ही विरोधी खेमा विरोध के लिए तैयार बैठा है। यहाँ पर भी सब कुछ ठीक नही है। बैतूल में टिकट की मांग को लेकर भाजपा का एक खेमा भोपाल भी पहुँचा था। विरोध करने वाले ये ओ भाजपाई है जो पार्टी की कड़ी फटकार के बाद चुप तो हो जाते है लेकिन अंदर ही अंदर पार्टी प्रत्याशी को डेमेज करते है। भाजपा ने विरोधियों पर एक्शन नही लिया तो पार्टी को नुकसान होने से इंकार नही किया जा सकता है।



