Hadsa News: गणेश विसर्जन के दौरान 10 बच्चें पानी मे डूबे, 4 की मौत, 4-4 लाख मुआवजा की घोषणा

Hadsa News: 10 children drowned in water during Ganesh immersion, 4 died, Rs 4 lakh compensation announced

अस्पताल में बच्चे का इलाज करते फ़ोटो

Hadsa News: मप्र के दतिया में गणेश विसर्जन के समय एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ पानी मे 10 बच्चे डूब गए जिसमे से 4 की मौत हो गई है। हादसे के बाद शोक की लहर छा गई है। जानकारी के अनुसार दतिया जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निआऊल बड़ेनिया में मंगलवार की शाम लगभग 6:30 बजे गणेश विसर्जन करने पहुँचे 10 बच्चें कुंड में डूब गए। हादसे में 4 बच्चों की पानी मे डूबने से मौत हो गई है। मृतकों में अंश पाल पिता ब्रजमोहन पाल 14 वर्ष, प्रतिज्ञा पाल पिता झाहर सिंह 15 वर्ष, कृष्णा पाल पिता रामहजुर पाल 16  वर्ष और आस्था पिता श्रीराम पाल 15 वर्ष शामिल है। हादसे में घायल बच्चों को ग्वालियर अस्पताल रेफर कर दिया है। 

घटना की जानकारी एक बच्चे ने दी
बताया जा रहा है कि घटना के बारे में एक बच्चे ने जानकारी दी कि कुछ बच्चे पानी मे डूब रहे है। जानकारी मिलते ही कुछ लोग मौके पर पहुँचे और बच्चो को बचाने के जुट गए। 4 बच्चों को नही बचाया जा सका। हादसे के बाद दतिया कलेक्टर संदीप माकिन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। जरा भी लापरवाही बरती गई तो इस तहत से हादसा होने का खतरा बना रहता हैं।

Related Articles

Back to top button