MP Weather Update: एमपी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त- व्यस्त, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम सहित 8 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
MP Weather Update: Life disrupted due to torrential rains in MP, red alert for rain in 8 districts including Betul, Harda, Narmadapuram.
MP Weather Update: झमाझम बारिश के कारण कई नदी नाले तूफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात से शुक्रवार सुबह तक मलाजखंड में 166.6, शिवानी 145.6, नरसिंहपुर103.0, छिंदवाड़ा 54.0, उज्जैन 46.4, मंडला 47.4, खंडवा 46.8, पचमढ़ी 33.8, खरगोन 42.5, भोपाल 30.2, जबलपुर 28.6 बैतुल 5.6 मिमी बारिश हुई है।
पुलिया से गुजर रहे तेज रफ्तार पानी मे व्यक्ति के बह जाने की खबर
बैतूल मुलताई क्षेत्र में अलसुबह से जारी तेज बारिश के चलते नदी नालों में पानी का बहाव तेज हो गया है ।मुलताई के बस स्टैंड से पारेगांव जाने वाले मार्ग पर पुलिया के ऊपर से बह रहे पानी के तेज बहाव की चपेट मे आने से एक व्यक्ति के बहने की जानकारी मिली है।
जानकारी मिली है कि,पुलिया के पास मौजूद कुछ लोगों ने व्यक्ति के बहने का वीडियो भी बनाया है। जिसमे यह व्यक्ति रोकने के बाद भी जानबूझकर पुलिया पार करते हुए नजर आ रहा है। बहाव में बहने वाला व्यक्ति कौन हैं इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।




