Betul Crime News: कॉम्बिंग गश्त में 41 वारंटी गिरफ्तार, 65 बदमाशों को किया चेक, 184 वाहनों की ली गई तलाशी
Betul Crime News: 41 warrantees arrested in combing patrol, 65 miscreants checked, 184 vehicles searched
Betul Crime News: बैतूल पुलिस द्वारा फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने और गुंडा बदमाशों की चेकिंग के लिए कॉम्बिंग गश्त की जा रही है। शनिवार की रात को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त की गई। जिसमें 41 वारंटियों को गिरफ्तार और 65 गुंडा, बदमाशों को चेक किया गया।
- यह भी खबर पढ़े: Betul Crime News Today: महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, मायके पक्ष ने प्रताडि़त करने का लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार एसपी सिद्धार्थ चौधरी, एएसपी नीरज सोनी के निर्देशन पर पुलिस ने शनिवार की रात को अलग-अलग थाना क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त की। आधी रात में पुलिस की टीम सडक़ों पर गश्त करते हुए दिखाई दी और वारंटी और गुंडे, बदमाशों के घर तक पहुंची। जानकारी के अनुसार कॉम्बिंग गश्त में 22 अस्थाई वारंटी और 18 गिरफ्तारी वारंटी, एक वसूली वारंटी सहित 41 वारंटियों की धरपकड़ की गई। 65 गुंडे व निगरानी बदमाशों को चेक किया गया। पुलिस का कहना है कि आगे भी पुलिस की कॉम्बिंग गश्त इसी तरह जारी रहेगी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान एसडीओपी से लेकर थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। कॉम्बिंग गश्त के सकारात्मक परिणाम सामने आने की बात की जा रही है। जानकारी के मुताबिक गश्ती के दौरान रात के समय पुलिस ने 184 वाहनों की तलाशी ली। वाहनों की तलाशी के दौरान संदेहियों को बारिकी से चेक किया। इसके पहले भी पुलिस ने कई बार कॉम्बिंग गश्त की इस दौरान कई स्थाई और अस्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस की रात्रि कॉम्बिंग गश्त के दौरान बदमाशों में भी पुलिस का खौफ दिखाई दे रहा है।



