Aaj Ka Rashifal 30 August 2023: आज रक्षाबंधन पर इन राशि वालों को होगा लाभ, जाने सभी राशियों का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 30 August 2023: People of these zodiac signs will be benefited on Rakshabandhan today, know the horoscope of all zodiac signs
Aaj Ka Rashifal 30 August 2023: आज 30 अगस्त 2023 को तिथि श्रावण शुक्ल की चतुर्थ प्रातः 10:58 बजे तक है। आज चंद्रमा मकर राशि में प्रातः 10:19 बजे पर प्रवेश किया हैं। राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30 तक है। आज दिशाशूल उत्तर दिशा है। आज रक्षाबंधन पर्व है। आज 30 अगस्त को भद्रा प्रात 10:58 से रात्रि 9:01 तक है। इस बीच राखी नहीं बांधी जाएगी। रात्रि 9 बजे के बाद राखी बांध सकते है।मेष राशि
आज धन का लाभ होने की संभावना बनी है। संतान पक्ष की उन्नति होगी। आज दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते है तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 75 प्रतिशत है।
शुभ रंग सफेद
वृषभ राशि
धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ काम आज पूरा होगा। संपत्ति लाभ के योग बने हैं। आज भगवान गणेश की उपासना करने से आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 80 प्रतिशत है।
शुभ रंग गुलाबी
मिथुन राशि
व्यर्थ की चिंता हो सकती है। दोपहर के बाद धन लाभ के योग बने हैं। कोई रुका हुआ कम इस समय बन जाएगा। आज किसी व्यक्ति को हरे फल का दान करते हैं तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 70 प्रतिशत है।
शुभ रंग आसमानी
कर्क राशि
मानसिक स्थिति ठीक रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरते। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते हैं तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 65 प्रतिशत है।
शुभ रंग सफेद
सिंह राशि
आज व्यस्तता बनी रहेगी। करियर में सुधार होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। खाने पीने की वस्तु का दान करते है तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 70 प्रतिशत है।
शुभ रंग क्रीम
कन्या राशि
रुका हुआ काम पूरा होगा। मानसिक चिंताएं समाप्त होगी। करियर में लाभ के योग बने हैं। आज भगवान गणेश की पूजा करते हैं तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 75 प्रतिशत है।
शुभ रंग सफेद
तुला राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान बनाकर रखें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। हरे फल का दान करने से आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 70 प्रतिशत है।
शुभ रंग नीला
वृश्चिक राशि
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में शुभ कार्य होंगे। चोट चपेट से बचकर रहे। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करते है तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 65 प्रतिशत है।
शुभ रंग आसमानी
धनु राशि
रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। करियर में परिवर्तन के योग बने हैं। परिवार की समस्या हल होगी। खाने पीने की वस्तु का दान करते हैं तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 75 प्रतिशत है।
शुभ रंग नीला
मकर राशि
कोई महत्वपूर्ण काम बन जाएगा। करियर में सफलता के योग बने हैं। धन संबंधित समस्या हल होगी। आज भगवान गणेश की उपासना करने से आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 85 प्रतिशत है।
शुभ रंग लाल
कुंभ राशि
व्यर्थ की चिंता से बचाव करें। करियर की स्थिति में सुधार होगा। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आज किसी निर्धन व्यक्ति को हरे फल का दान करते हैं तो आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 70 प्रतिशत है।
शुभ रंग सफेद
मीन राशि
धन लाभ के उत्तम योग बने हैं। रुका हुआ काम पूरा होगा। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। धन का दान करने से आपका दिन बेहतर होगा। आज का भाग्य 65 प्रतिशत है।
शुभ रंग हरा



