Betul Samarthan Mulya Mung Kharidi: मूंग खरीदी का तीन करोड़ अटका भुगतान, किसान हो रहे परेशान
Betul Samarthan Mulya Mung Kharidi: Payment of three crore stuck for moong purchase, farmers are getting worried

Betul Samarthan Mulya Mung Kharidi: बैतूल समर्थन मूल्य में किसानों ने मूंग की उपज बेज दी, लेकिन किसानों का एक माह के भीतर भी भुगतान नहीं हो सका है। किसान भुगतान के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। एक सैकड़ा से अधिक किसानों का लगभग तीन करोड़ की राशि का भुगतान अटका हुआ है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्दी किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में समर्थन मूल्य पर 994 किसानों ने मूंग की फसल बेची है, जिसमें से 833 किसानों का भुगतान हो पाया है। 161 किसान ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। किसान मंूंग का भुगतान के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। अधिकारियों के मुताबिक 161 किसानों को 3 करोड़ की राशि का भुगतान होना शेष रह गया है। इन किसानों को जल्द ही भुगतान किया जाएगा। अभी भुगतान की प्रक्रिया बैंक में लंबित चल रही है। समर्थन मूल्य में उपज बेचने वाले किसानों को इसी तरह भुगतान के लिए परेशान होना पड़ता है। अधिकारी भी इसका जल्द समाधान नहीं निकालते हैं। यही कारण है कि किसान समर्थन मूल्य में उपज बेचने के लिए रूचि नहीं दिखाते हैं। मूंग की उपज बेचने के लिए 2109 किसानों ने अपना पंजीयन किया था, जिसमें से आधे भी किसानों ने मूंग की उपज नहीं बेची। शुरुआती दिनों में पोर्टल में तकनीकी खराबी रही। इसके बाद बारिश की झड़ी के कारण किसान खरीदी केंद्र पर नहीं जा पाए। खरीदी की तिथि एक ही बार आगे बढ़ाई गई। इसमें भी किसानों को उपज बेचने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया।

