Betul Today News: रिश्वत मामले में सीएमएचओ को वॉइस सैंपल के लिए भोपाल किया तलब, जाने कलेक्टर ने क्या कहा..
Betul Today News: CMHO was summoned to Bhopal for voice sample in bribery case, know what the collector said..
Betul Today News: रिश्वत लेने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने बैतूल सीएमएचओ और रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक लैब टेक्नीशियन को वाइस सैंपल के लिए भोपाल तलब किया है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई कार्रवाही नही की है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने बैतूल जिले के शाहपुर सीएससी केंद्र पर छापामार कार्रवाही की थी। इस दौरान सीएमएचओ डॉक्टर सुरेश बौद्ध के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक लैब टेक्नीशियन राधा गोविंद शुक्ला को रंगे हाथों पकड़ा था। भौरा निवासी डॉ महेश पाटनकर के भतीजे का नाम क्लिनिक के रजिट्रेशन में जोड़ने के नाम पर रिश्वत माँगी थी। इस मामले में सीएमएचओ को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त की टीम ने सीएमएचओ डॉ बौद्ध और सहायक लैब टेक्नीशियन श्री शुक्ला को भोपाल तलब किया है। दिनों के वाइस सैंपल लिए जाएंगे। बता दे की कार्रवाही के बाद गुरुवार को दोनों की जमानत हो गई थी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार शाम तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
कलेक्टर को नहीं मिला लोकायुक्त का पत्र
लोकायुक्त की टीम ने अभी तक कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस को कार्रवाई किए जाने को लेकर कोई लिखित पत्र नहीं भेजा है। कलेक्टर को पत्र नहीं मिलने के कारण भी अभी तक कोई कार्रवाही नहीं हो सकी है। लोकायुक्त द्वारा कलेक्टर को पत्र लिखा जाएगा जिसमें सारी जानकारी दी जाएगी उसके बाद कलेक्टर स्वास्थ्य विभाग भोपाल को पत्र लिखेंगे इसके बाद कार्रवाई की संभावना बनी है।
इनका कहना है…..
अभी तक हमें लोकायुक्त का लिखित पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलने के बाद कार्रवाही के लिए स्वास्थ्य विभाग भोपाल को पत्र लिखा जाएगा।
अमनबीर सिंह बैस कलेक्टर बैतूल



