Betul Crime News: गुड़ घाने के पार्ट चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख का मशरूका जप्त

Betul Crime News: 4 accused arrested for stealing parts of jaggery, 5 lakh cash seized

Betul Crime News: बैतूल में गुड़ घनो के पार्ट चोरी करने वाले चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पार्ट खरीदने वाले कबाड़ी को भी आरोपी बनाया है।
आमला थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे ने बताया कि 4 अगस्त  को फरियादी सुमित पाठक निवासी मुलताई ने रिपोर्ट किया कि उसके जम्बाड़ा रोड़ स्थित गुड़ घाना मिल से पाँच लोहे की कप्पलिंग, तीन लोहे की गुच्छी गरारी, दस लोहे की हाईड्रोलिक प्लेट, तीन लोहे के चैनल कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है तथा इसी तरह योगेश डांगरे के गुड़ घाना मिल से भी तीन लोहे की शाफ्ट, दो लोहे के रूला भी चोरी हो गये है । स फरियादी की रिपोर्ट पर थाना आमला मे अज्ञात के खिलाफ धारा 379 भादवि के तहत कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
          प्रकरण की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक बैतूल , सिद्धार्थ चौधरी,  नीरज सोनी के मार्गदर्शन  एसडीओपी महोदय मुलताई  एस.पी.सिंह के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा अज्ञात आरोपीयान की पतासाजी हेतु पुलिस थाना आमला की टीम गठित कर पतासाजी में लगाया गया था। मुखबिर की सूचना एवं तकनीकि साक्ष्य के आधार पर रवि यादव पिता नौखेलाल यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम माहोली एवं राज यादव पिता बलराम यादव उम्र 19 साल निवासी माहोली को अभिरक्षा मे लेकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो उक्त दोनों ने गवाहों के समक्ष गुड़ घाना मिल से लोहे के  कीमती पार्ट  चोरी करने की बात कबूल की है। आरोपियों ने बताया कि यह पार्ट अपने साथी शुभम सोनी पिता राजकुमार सोनी उम्र 29 साल निवासी कसारी मोहल्ला आमला के साथ मिलकर चोरी करना तथा वाहन क्रमाँक मारूति वेन क्रमाँक MP48MZ6931 मे रखकर आमला लाकर कबाड़ी शेख जुनैद पिता अब्दुल बहाब उम्र 42 साल निवासी वार्ड नम्बर 03 आमला को बेचना स्वीकार किया है। 
आरोपियों के कब्जे से पार्ट बरामद
 पुलिस के मुताबिक आरोपीगण के कब्जे से चोरी का माल पाँच लोहे की कप्पलिंग, तीन लोहे की गुच्छी गरारी, दस लोहे की हाईड्रोलिक प्लेट, तीन लोहे के चैनल तीन लोहे की शाफ्ट, दो लोहे के रूला कुल कीमती करीबन 5 लाख रूपये का मशरूका कबाड़ी जुनैद की गोडाउन से जप्त करने मे पुलिस को सफलता मिली है । आरोपीगण रवि यादव, राज यादव, शुभम सोनी और शेख जुनैद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
          आरोपियों को पडकने में   निरीक्षक सन्तोष पन्द्रे थाना प्रभारी आमला, सउनि. रामेश्वर सिंह, प्रआर. निलेश मीणा, आर. नागेन्द्र सिंह, आर. दुर्गेश सिंह, आर. रोहित कुशवाह, आर. शशिकांत की भूमिका रही है ।

Related Articles

Back to top button