Betul political news: दिल्ली और पंजाब से बैतूल आये आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने चुनाव को लेकर किया मंथन
Betul political news: Aam Aadmi Party officials who came to Betul from Delhi and Punjab brainstormed for the election
political news today: विधानसभा चुनाव जैसे ही नजदीक आ रहे हैं वैसे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होते जा रही है। इस बार बैतूल में आम आदमी पार्टी भी अपना दमखम दिखाने के लिए चुनावी मैदान में उतरने वाली है। आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से भाजपा और कांग्रेस दोनों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब और दिल्ली के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं चुनाव प्रभारी अब्दुल कादिर, विजय सिंह, और अनीश खान बैतूल पहुंचे और उन्होंने आम आदमी पार्टी कार्यालय में स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव के संबंध में मंथन किया है। इस वर्ष बैतूल जिले की 5 विधानसभा से मजबूत पार्टीयो को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। बैठक में उत्सुक आर्य, युवा विंग जिला अध्यक्ष दीपक चौरे, प्रवीण लोखंडे सहित अन्य लोग मौजूद थे।भूतपूर्व सैनिक प्रवीण ने मुलताई क्षेत्र की दी जानकारी

मुलताई विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रवीण लोखंडे भूतपूर्व सैनिक ने मुलताई विधानसभा के संबंध में दिल्ली और पंजाब से आये पदाधिकारियों को अवगत कराया है। विधानसभा में कितने वोटर है पार्टी को मजबूत बनने में क्या बेहतर कर सकते है सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। श्री प्रवीण मुलताई विधानसभा क्षेत्र में कई दिनों से सक्रियता कब साथ पार्टी की बागडोर संभाल रहे है। प्रवीण कुनबी समाज का चेहरा होने से आम आदमी पार्टी विधायक प्रत्यशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारकर दाव चल सकती है।



