Mp weather news: मप्र के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, बैतूल में गरज चमक के साथ तेज बारिश

Mp weather news: Rain alert in 11 districts of MP, heavy rain with thunder in Betul

Mp weather news:  पूरे मप्र में बारिश का दौर जारी है कही  तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग भोपाल ने शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल, रतलाम, उज्जैन, आगर , छिंदवाडा, साहार, हरदा खंडवा खरगौन, इंदौर तथा देवास जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके अलावा नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, बड़वानी, झाबुआ, धार शाजापुर, मंदसौर, नीमच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार दिन में धार,  खरगोन, नरसिंहपुर, इंदौर, मंडला जबलपुर में हल्की बारिश हुई है। 
शाम को बैतूल में झमाझम बारिश
मौसम विभाग भोपाल ने सुबह ही  बारिश का अलर्ट जारी किया था। शाम 6:00 बजे जिला मुख्यालय पर तेज हवा एवं गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। जबरदस्त बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। समाचार लिखे जाने तक झमाझम बारिश का दौर जारी था। 

Related Articles

Back to top button