Betul crime news today: जिला अस्पताल से मोबाईल चोरी करने वाले युवक को पकड़ाया, चोरी करते हुए वीडियो

Betul crime news today: Youth caught stealing mobile from hospital, video while stealing

Betul crime news today:  बैतूल जिला अस्पताल से मोबाईल फोन चोरी करने वाले युवक को आखिरकार पकडऩे में सफलता मिली है। अस्पताल चौकी पुलिस ने युवक को कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल से कई लोगों के मोबाईल चोरी होने की घटनाएं हो चुकी है।

गुरूवार शाम को सीसी स्कैन टैक्नीशियन रितिका जीवन का अज्ञात ने मोबाईल चोरी कर लिया था। जब सीटी स्कैन सेंटर में लगे सीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो एक युवक कम्प्यूटर के सामने रखा मोबाईल चोरी करते ले जाते हुए दिख रहा है। दो दिन पहले कॉल सेंटर का की-पेड मोबाईल चोरी चला गया था। मोबाईल चोरी की घटना होने के बाद सीटीवी फूटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी।

शुक्रवार को पार्किंग सेंटर के कर्मचारी पुष्कर सातनकर को एक युवक मरचुरी के पास में सोते हुए दिखाई दिया। सोते हुए मिले युवक का हुलिया सीसीटीवी फूटेज में मोबाईल चोर करते दिख रहे युवक से मिलता-जुलता दिखाई दिया और कपड़े भी उसी कलर के पहने थे। पार्किंग सेंटर के कर्मचारी को शक हुआ कि यह युवक मोबाईल चोर है। तत्काल इसकी सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने उक्त युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि जिस युवक को मोबाईल चोरी में पकड़ा है, वह अत्याधिक शराब पिया हुआ है। अत्यधिक शराब पीने के कारण युवक अपना नाम और पता नहीं बता पा रहा है। शराब का नशा उतरने के बाद युवक से मोबाईल चोरी के संबंध में पूछताछ की जाएंगी। अभी युवक का नाम, पता नहीं चला और न ही उसके पास चोरी के मोबाईल फोन होने की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद ही मोबाईल चोरी के संबंध में सही जानकारी मिलेगी।

 

Related Articles

Back to top button