Betul crime news: प्रेमी किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने लगाई सेंध, सामान सहित नगदी पर किया हाथ साफ

Betul crime news: Unidentified thieves made a dent in Premi grocery store, cleaned their hands on cash along with goods

Betul crime news today: शटर का ताला तोड़कर किराना दुकान में चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना फोटो बैतूल। जिले में चोरी की घटनाओं ने नाक में दम कर दिया है। बढ़ती घटनाओं के कारण व्यापारियों में आक्रोश है।

गुरूवार की रात को गंज व्यस्ततम क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाकर चोरी को अंजाम दिया है। दुकान से नगदी सहित सामान पर हाथ साफ कर दिए। दुकान संचालक को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही गंज पुलिस डॉग स्कावायड के साथ पहुंची और निरीक्षण किया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंज दिलबहार चौक स्थित प्रेमी किराना एवं जनरल स्टोर्स में गुरूवार की रात को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान से सिगरेट के बाक्स और कैश काउंटर से नगदी रूपए पर हाथ साफ कर दिए है। चोरी होने से दुकान संचालक को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। दुकान के संचालक दीपक पोपली ने बताया कि अभी क्या सामान चोरी हुआ है इसका आंकलन कर रहे है। आंकलन करने के बाद ही क्या-क्या सामान चोरी गया इसकी जानकारी मिल पाएंगी। इधर पुलिस का कहना है कि दुकान से सिगरेट पैकेट और 15 हजार रूपए कैश लेकर गए है।  सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात किराना दुकान में हुई चोरी दुकान और आसपास की अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिस दुकान में चोरी हुई है वहां सामने सीसीटीवी कैमरा लगा था। कैमरे में एक युवक नकाब पहने हुए आते दिख रहा है। युवक ने सबसे पहले लकड़ी से कैमरे को तोड़ा, इसके बाद शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आरोपी द्वारा नकाब पहने होने के कारण इसकी पहचान नहीं हो पाई है। चोरी की घटना लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। चोर दुकान से चोरी को अंजाम देकर आसानी से चला गया।

व्यस्ततम क्षेत्र में हुई चोरी

दिलबहार चौक, रेलवे स्टेशन मार्ग होने के बावजूद भी चोरों ने आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि वे बेखौफ होकर चोरी को अंजाम देने लगे है। रेलवे स्टेशन करीब होने के कारण दिलबहार चौक से 24 घंटे लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े किए जा रहे है। इसके पहले भी गंज क्षेत्र में कई दुकानों में चोरियां हो चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पाए है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button