Betul today news: हादसे के बाद जागे सांसद, बोले पुलिया पर रेलिंग लगाओ

Betul today news: MP woke up after the accident, said put railing on the culvert, Did not pay attention before the accident

Betul today news: बाढ़ में दो युवकों के बहने और मौत होने के बाद सांसद और अधिकारियों की नींद खुली है। सांसद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को रेलिंग लगाने के लिए कहा है। 25 जून की रात को अंडर ब्रिज गंज मोक्ष धाम के नाले में पर बने रपटे के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा था। बाढ़ का पानी पार करते समय कार सहित दो युवकों की बह जाने से मौत हो गई।

हादसे के बाद सांसद की नींद खुली और आनन-फानन में अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को रपटे पर रेलिंग लगाने के निर्देश है। घटना होने के पहले सांसद जाग जाते तो शायद हादसा नही होता। जब अंडर ब्रिज सड़क का निर्माण किया गया उस समय सांसद ने भी निरीक्षण किया लेकिन रेलिंग लगाने की याद नहीं आई। वैसे भी सांसद के अभी तक के कार्यकाल में कोई बड़ा काम नही हुआ है। सांसद के कामकाज से जनता खुश नही है।

Related Articles

Back to top button