Betul crime news: कॉलेज की छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले युवक को किया गिरफ्तार, प्रेमिका का गुस्सा सहेली पर उतारा
Betul crime news: A young man who attacked a college student with a knife was arrested, his girlfriend got angry on her friend
Betul crime news: बैतूल युवती के रूम में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले सिरफिरे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि 25 जून की रात चंद्रशेखर वार्ड टिकारी में 18 वर्षीय युवती के रूम में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला किया। युवती के गले मे गंभीर चोट लगने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस थाने से टीम का गठन कर आरोपी की तलाश की जा रही थी , अति.पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी और एसडीओपी बैतूल के मार्गदर्शन में युवती पर हमला करने वाले आरोपी मनोज उर्फ महेन्द्र पिता शेरु धुर्वै उम्र 25 साल निवासी सालीढाना थाना सारनी को पता तलाश कर आरोपी को जीजा के घर अबदुल्लागंज से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ उपरांत घटना मे प्रयुक्त चाकू जप्त कर न्यायालय पेश कर न्यायिक आदेश से जेल दाखिल किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। प्रेमिका ने युवक से बात करना बंद कर दिया और व्हाट्सएप में ब्लाक कर दिया था। युवक प्रेमिका को ढूंढते हुए उसके सहेली के रूम पर टिकारी पहुँचा। प्रेमिका नही मिली तो युवक ने उसकी सहेली पर ही हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक को शक हुआ कि प्रेमी को सहेली ने उसे भड़काया जिसके करना वह नाराज हुई है। इसलिए प्रेमिका की सहेली पर ही जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।



