Betul Sarv Dharm karyakram: प्रशासन नोटिस- नोटिस खेलता रहा, डिप्टी कलेक्टर ने किया शानदार कार्यक्रम, कमलनाथ की तारीफ
Betul Sarv Dharm karyakram: Administration kept playing notice-notice, deputy collector did a great program, praised Kamal Nath
Betul Sarv Dharm karyakram: छतरपुर डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने बैतूल जिले के आमला ब्लाक में अपना घर बनाया। 25 जून को ग्रह प्रवेश के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सर्व धर्म शांति सम्मेलन कार्यक्रम हुआ। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अनुमति नहीं दी इसके बावजूद कार्यक्रम हुआ जिसमें डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे शामिल रही। कार्यक्रम में देश विदेश से कई लोग शामिल हुए। अनुमति नहीं मिलने के बावजूद भी आमला में अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हो गया और जिला प्रशासन नोटिस- नोटिस खेलते मुंह ताकते रह गया।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की तारीफ
डिप्टी कलेक्टर को कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने और इस्तीफा दिए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी शिवराज सरकार पर जमकर हमला किया। कमलनाथ ने कहा कि सरकार ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं देकर अपनी मानसिकता दिखा दी है। घर का उद्घाटन कार्यक्रम था जिसे अनुमति देना था। प्रदेश में तानाशाही चल रही है। मीडिया से चर्चा के दौरान कमलनाथ ने कहा कि डिप्टी कलेक्टर की जहां पोस्टिंग हुई है वहां घर नहीं मिला आमला में घर बनाया है। डिप्टी कलेक्टर अपने घर का सामान क्या सीएम शिवराज के घर लेजाकर रखती। कमलनाथ के बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि डिप्टी कलेक्टर कांग्रेस में शामिल होकर आमला से चुनाव लड़ सकती है।



