Aaj Ka Rashifal 24 June 2023: इन राशि वालों को मिलेंगे नौकरी के अवसर, जाने सभी राशियों का राशिफ़ल
Aaj Ka Rashifal 24 June 2023: People of these zodiac signs will get job opportunities, know the horoscope of all zodiac signs
Aaj Ka Rashifal 24 June 2023: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 10 बजकर 11 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज स्कन्द षष्ठी व्रत है। आज दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
मेष राशि
कार्यक्षेत्र में आपके लिए काम की संभावनाएं बेहतर होंगी। काम से जुड़े लक्ष्य प्राप्त करना आसान होगा। नौकरी में वेतन वृद्धि की उम्मीद है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह की संभावनाएं बन रही है। इस दौरान आप बिना सोचे समझे कहीं निवेश करने से बचें। कार्यस्थल पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।
- PM Kisan Yojana: जाने प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 14 वी क़िस्त कब मिलेगी, क़िस्त पाने के लिए करना होगा यह काम
- लकी रंग – सफेद
- लकी नंबर – 9
वृष राशि
आप अपने प्रोफेशनल लाइफ को व्यक्तिगत जीवन पर हावी नहीं होने देंगे। अपने निजी रिश्ते पर ध्यान देंगे। आपकी रचनात्मक प्रवृत्ति आपके लिए मददगार साबित होगी। आपको अतिरिक्त आय के स्रोत मिलेंगे। आप ऑनलाइन की दुनिया में नए दोस्त और संपर्क बनाने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप किसी भी बड़े खर्चे से बचें।
- लकी रंग – पिंक
- लकी नंबर – 4
मिथुन राशि
यदि आप व्यवसाय करते हैं तो साझेदारी में काम करने से बचें। आपके सामाजिक जीवन में सुधार होगा। प्रियजनों एवं दोस्तों के बीच आपकी अच्छी इमेज बनेगी। पत्रकारिता अथवा विज्ञापन आदि से जुड़े कार्यों में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अपने मन को केंद्रित करने के लिए मेडिटेशन करें।
- लकी रंग – हरा
- लकी नंबर – 9
कर्क राशि
अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। साझेदारी में किया गया व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। इस दौरान आप किसी से बातचीत करते समय भाषा का सोच समझकर प्रयोग करें आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ व्यावसायिक यात्राएं हो सकती हैं। जिससे आप की आमदनी की संभावनाएं बढ़ेगी। आपको अपनी संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आपको प्रसन्नता होगी।
- लकी रंग – पीला
- लकी नंबर – 5
सिंह राशि
आपको नई जगह कुछ नया करने को मिलेगा। धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। आपके वैवाहिक जीवन में अधिक प्रेम और सौभाग्य रहेगा। लेकिन आप अपने व्यवहार को सौम्य रखें, शब्दों को सोच समझकर बोलें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें।
- लकी रंग – ब्राउन
- लकी नंबर – 8
कन्या राशि
आप अपने तथा अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहेंगे। परिवार तथा बच्चों के साथ समय बिताएंगे। जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा जिससे आप बहुत प्रभावित होंगे।
- लकी रंग – हरा
- लकी नंबर – 5
तुला राशि
आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। जिससे आपकी प्रतिष्ठा आहत हो सकती है लेकिन आप संतुलन बनाकर रखेंगे और उससे बाहर निकलेंगे। अन्य क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में आप दोनों की कंपैटिबिलिटी शानदार रहेगी। लवमेट्स के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।
- लकी रंग – ग्रे
- लकी नंबर – 3
वृश्चिक राशि
आप पारिवारिक जीवन में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। ताकि चीजें सहज हो सकें। आप अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए अपने स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान देंगे। खानपान की आदतों में भी सुधार करेंगे। एक्सरसाइज को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे।
- लकी रंग – ब्लू
- लकी नंबर – 8
धनु राशि
अनावश्यक वाद-विवाद में पड़ने से बचने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन शानदार रहने वाला है। आप दोनों किसी ट्रिप पर जाएंगे और आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आपसी समझ बढ़ेगी। इस दौरान फ्रेशर्स को नौकरी के कई अवसर मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी आपको अच्छी आमदनी होने की संभावना बढ़ेगी।
- लकी रंग – पीला
- लकी नंबर – 9
मकर राशि
आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपनी योजना अनुसार बचत भी करेंगे। आपके सीनियर्स आपको बेहतर तरीके से समझेंगे। आपको अपनी कार्यक्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें। रूटीन चेकअप कराते रहें।
- लकी रंग – पर्पल
- लकी नंबर – 3
कुंभ राशि
परिवार में संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। जिससे भावनात्मक जुड़ाव बेहतर होगा। स्वास्थ्य संबंधी सुझावों का पालन करें। आपका सामाजिक जीवन बेहतर रहेगा। किसी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
- लकी रंग – ब्लू
- लकी नंबर – 4
मीन राशि
आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सदस्यों में अच्छी सहमति के चलने प्रगति बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी यह खबर नौकरी लगने की भी हो सकती है। घर में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का ध्यान रखें। रोज एक्सरसाइज करने का लक्ष्य निर्धारित करें। इससे आपकी समस्याएं दूर होंगी।
- लकी रंग – ब्लू
- लकी नंबर – 4
- (Source- india tv)



