PM Kisan Yojana: जाने प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 14 वी क़िस्त कब मिलेगी, क़िस्त पाने के लिए करना होगा यह काम

PM Kisan Yojana: Know when the 14th installment of Prime Minister's Samman Nidhi will be received, this work will have to be done to get the installment

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से क‍िसानों के ल‍िए शुरू की गई सबसे महत्‍वाकांक्षी योजना पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि (PM Kisan Samman Nidhi) में लगातार ई-केवाईसी पूरा कराने पर जोर द‍िया जा रहा है. प‍िछले द‍िनों सरकार ने ई-केवाईसी (e-kyc) नहीं कराने वाले क‍िसानों को योजना की क‍िश्‍त नहीं दी थी. लेक‍िन अभी भी काफी क‍िसानों की e-kyc पूरी नहीं हुई है. इसके ल‍िए राज्‍य सरकारों के साथ म‍िलकर व‍िशेष अभ‍ियान भी चलाया जा रहा है.

अभी तक e-kyc कराने की सुव‍िधा ओटीपी (OTP) या ‘फिंगरप्रिंट’ के माध्‍यम से ही म‍िलती थी. लेक‍िन अब चेहरा स्‍कैन करके भी ई-केवाईसी (e-kyc) की प्रक्र‍िया को पूरा कराया जा सकता है. जी हां, योजना के तहत रज‍िस्‍ट्रेशन कराने वाले क‍िसान अब ओटीपी (OTP) या ‘फिंगरप्रिंट’ के बिना अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूरा करा सकते हैं. सरकार की तरफ से इसके लिए मोबाइल एप्लिकेशन पर ‘चेहरा प्रमाणीकरण’ (Face Authentication)
सुविधा पेश की.

14 वीं किस्त का  किसानों को इंतजार
योजना फरवरी 2019 में शुरू क‍िया गया था. लेकिन इसे दिसंबर 2018 से लागू किया जा रहा है. 8.1 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम-किसान की 13वीं किस्त का भुगतान किया गया. अब क‍िसानों को पीएम क‍िसान की 14वीं क‍िस्‍त का इंतजार है. उम्‍मीद की जा रही है क‍ि योजना की 14वीं क‍िस्‍त जून के आख‍िर तक क‍िसानों के खाते में पहुंच जाएगी.

(Source- zee news)

Related Articles

Back to top button