MP Election Survey 2023: सर्वे ने उड़ाए होश, जाने किसकी बन सकती है सरकार, किसे मिलेगी कितनी सीटे

MP Election Survey 2023: The survey has blown the senses, know whose government can be formed, who will get how many seats

MP Election Survey 2023:
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दो पार्टियों के बीच सीधी भिड़ंत होने वाली है। अभी से दोनों पार्टियां अपनी जीत के दावे कर रहे है। इस बीच  24 मई से 12 जून के बीच जी न्यूज और मेटराइज की ओर से किए गए सर्वे में 46 हजार लोगों ने हिस्सा लेकर अपनी राय दी है। कुल 230 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 119 से 129 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।  वहीं, कांग्रेस को 94 से 104 सीटों पर जीत मिलने की संभावना जताई गई है। सर्वे में भाजपा के लिए दो सबसे अहम बात यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सबसे अधिक लोगों मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय बताया है तो पीएम मोदी के कामकाज से 90 फीसदी लोग खुश या संतुष्ट हैं।
शिवराज सिंह चौहान सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री
सर्वे में लोगों से जब मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा नेता का नाम पूछा गया तो मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबसे आगे रहे। मध्य प्रदेश के मामा के रूप में मशहूर शिवराज सिंह चौहान को सबसे अधिक 36 फीसदी लोगों ने पहली पसंद बताया। वही कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ दूसरे नंबर पर आए। उन्हें 23 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है। शिवराज कमलनाथ से 13 फीसदी आगे हैं। लोकप्रियता का यदि नतीजों पर इसका बड़ा असर होगा। इसके अलावा महज 6 फीसदी लोगों ने दिग्विजय सिंह को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 10 फीसदी लोगों ने नाम लिया। कांग्रेस के जीतू पटवारी को 9 फीसदी लोग सीएम देखना चाहते है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की है इसका असर भी चुनाव पर देखने को मिलेगा इस योजना से महिलाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के रूप में फिर से देखना चाहती है।
एमपी में मोदी का जलवा कायम
पीएम मोदी का जलवा बरकरार सर्वे में पीएम मोदी के कामकाज को लेकर भी सवाल किया गया। इसके जवाब में सामने आया कि पीएम मोदी का जलवा मध्य प्रदेश में बरकरार है। 46 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के कामकाज को बहुत अच्छा बताय तो 44 फीसदी ने कहा कि वह संतुष्ट हैं। कुल 90 फीसदी लोग उनके कामकाज से खुश या संतुष्ट हैं। महज 9 फीसदी ने नाखुशी जाहिर की तो एक फीसदी ने कोई राय नहीं दी। यह इसलिए अहम है क्योंकि पीएम मोदी नेता हैं और पार्टी विधानसभा चुनावों में उनक चेहरे का भरपूर इस्तेमाल करती है। मध्यप्रदेश में भी प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज प्रयोग संतुष्ट है।

Related Articles

Back to top button