Biporjoy Cyclone: सौराष्ट्र और कच्छ के तट से टकराया बिपरजॉय चक्रवात, कई क्षेत्रों में मचाई तबाही

Biporjoy Cyclone: ​​Biporjoy cyclone hit the coast of Saurashtra and Kutch, caused havoc in many areas

Biporjoy Cyclone today: चक्रवात बिपरजॉय ​​​​​​का गुजरात के तट पर लैंडफॉल हो गया है। तूफान के सौराष्ट्र और कच्छ के तट से टकराने के साथ ही हवा की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई है। मौसम विभाग ने लैंडफाल की पूरी तीव्रता रात में करीब 8 से 10 बजे के बीच रहने का अनुमान जताया था। इस दौरान हवा की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि तूफान का लैंडफॉल आधी रात तक जारी रहेगा। कच्छ और सौराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिरने लगे हैं। 94 हजार से ज्यादा लोगों को तटीय इलाकों से रेस्क्यू किया गया है। कोस्ट गार्ड ने 15 जहाज और 7 एयरक्राफ्ट तैयार रखे हैं। NDRF की 27 टीमें भी तैनात की गई हैं।

सोमनाथ-द्वारका मंदिर और इलाके के स्कूल बंद
तूफान के चलते सौराष्ट्र-कच्छ तट पर आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसके चलते सोमनाथ, द्वारका सहित सभी मंदिरों को कल तक दर्शनार्थियों के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। अगले तीन दिन तक इन इलाकों के सभी स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

(Source- dainik bhaskar)

Related Articles

Back to top button