Honda Unicorn Bike Launches: होंडा यूनिकॉर्न 160 बाईक लांच, मिलेगी 10 वर्ष की वारंटी, जाने क्या है कीमत
Honda Unicorn Bike Launches: Honda Unicorn 160 bike launch, will get 10 years warranty, know what is the price
Honda Unicorn Bike Launches: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपडेटेड होंडा यूनिकॉर्न को भारत में लॉन्च कर दिया है। 2023 होंडा यूनिकॉर्न के इंजन को OBD2 नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है, जो 55KMPL का माइलेज देता है।
इसके अलावा ऑटो मेकर बाइक के साथ 10 साल का स्पेशल वारंटी पैकेज ऑफर कर रही है, जिसमें 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 7 साल की ऑप्शनल वारंटी शामिल है। कंपनी ने बाइक को सिंगल वैरिएंट में पेश किया है और इसकी कीमत 1,09,800 रुपए (दिल्ली, एक्स-शोरूम) रखी गई है।
पर्ल सायरन ब्लू नया कलर एड किया
बाइक चार कलर ऑप्शन के साथ आती है। इनमें पर्ल सायरन ब्लू,पर्ल इग्नियस ब्लैक, इंपीरियल रेड मैटेलिक और मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक कलर स्कीम शामिल है। इसमें पर्ल सायरन ब्लू नया कलर है। 160CC सेगमेंट में 2023 होंडा यूनिकॉर्न का मुकाबला हीरो की एक्सट्रीम 160R 4V, TVS अपाचे RTR 160 2V, बजाज पल्सर 150 और बजाज पल्सर N150 से होगा।
2023 होंडा यूनिकॉर्न : फीचर्स
बाइक मेंटेनेन्स फ्री बैटरी और PGM-FI फ्यूल इंजेक्शन जैसे एडवांस्ड फीचर्स से लेस है। इसके अलावा यूनिकॉर्न में कंफर्ट राइडिंग के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स के जरिए सस्पेंडेड डायमंड-टाइप फ्रेम और रियर में हाइड्रोलिक मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 240MM का सिंगल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) डिस्क और पीछे 130MM ड्रम मिलते हैं। बाइक में 18 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं।
होंडा यूनिकॉर्न 160: इंजन और गियरबॉक्स
2023 होंडा यूनिकॉर्न 160 में 162.7CC का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 7,500 RPM पर 12.7 bhp की पावर और 5,500 RPM पर 14 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है।
इंजन को OBD2 नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है, जिससे बाइक E-20 पेट्रेल पर भी चलेगा। बाइक में किक स्टार्ट के साथ सेल्फ स्टार्टर का ऑप्शन भी दिया गया है।
(Source- dainik bhaskar)



