betul crime news: दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार कीमत का गांजा बरामद

betul crime news: two ganja smugglers arrested, ganja worth 60 thousand recovered

betul crime news 7 june 2023:   बैतूल गंज पुलिस ने गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के पास से हजारों रूपये कीमत का 8 किलो गांजा बरामद किया है। बुधवार को गंज थाने में आयोजित पत्रकारवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि 6 जून को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि डिपो गेट हमलापुर निवासी दीपेन्द्र उर्फ सरकार हारोड़े और उसका साथी अर्जुन नगर निवासी शशांक कुमरे दोनों के पास एक-एक बैग है और दोनों बैग में अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे है और दोनों युवक हमलापुर में मांझी सरकार कार्यालय के सामने ईंट भट्टा रोड पर खड़े है।

Aaj Ka Rashifal 07 June 2023: आज इन राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति रहना है सावधान, जाने सभी राशियों का राशिफ़ल

सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दोनों युवक भागने लगे। दोनों युवकों को हमराह स्टॉफ की मदद से पकड़ा गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम दीपेन्द्र हारोड़े उर्फ सरकार बताया गया। वहीं दूसरे युवक ने अपना नाम शशांक पिता नामदेव कुमरे बताया गया। दोनों युवकों के पास एक-एक बैग मिला है। इन बैग की तलाशी लेने पर एक बैग से दो पैकेट गांजा कुल 3 किलो 900 ग्राम और आरोपी शशांक कुमरे के बैग में दो पैकेट कीमत कुल 3 किलो 520 ग्राम इस तरह से कुल 8 किलो गांजा जब्त किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एमडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपियों को पकडऩे में गंज थाना प्रभारी एबी मर्सकोले, उप निरीक्षक रवि शाक्य, आदित्य करदाते, सहायक उपनिरीक्षक उमेश बिल्लौरे, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक आकाश, जसपाल, सुभाष और नितिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button