Gold-Silver Price Today: ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सोने-चांदी के दामों में गिरावट
Gold-Silver Price Today: Great news for customers, fall in gold-silver prices
Gold-Silver Price Today 5 June 2023: सोना चांदी के दाम लगातार उतार-चढ़ाव जारी. सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के दामों में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 05 जून, 2023 को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. सोने की कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 71 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59601 रुपये है. सोने चांदी के दामों में गिरावट आने के बाद सराफा बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग पहुंचे.
India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60308 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज (सोमवार)सुबह 59601 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है.

