Betul crime news: पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के नाम से धमकाते थे आरोपी, मामल युवक की आत्महत्या का

Betul crime news: Accused used to threaten in the name of former minister Sukhdev Panse, case of youth's suicide

Betul crime news: बैतूल मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम मासोद में मेढ़ को लेकर एक युवक का पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया। विवाद के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं करने से नाराज युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मुलताई विधायक और पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के नाम से आरोपी धमकाते थे।  उन्हें कहा जा रहा था की पूर्व मंत्री और मुलताई के कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे से उनकी जान पहचान है। इसलिए उनका कोई कुछ नहीं कर पायेगा। सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या सही में ऐसा हुआ है। सवाल यह भी है कि क्या पांसे के नाम की धमकी देने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज नही की थी। क्या पांसे आरोपियों का साथ दे रहे है। इस मामले में श्री पांसे ने अभी अपना पक्ष नही रखा है।

Aaj Ka Rashifal 02 June 2023: आज इन राशि वालों की बदलनी है किस्मत मिलेंगे शुभ समाचार, जाने सभी राशियों का राशिफल 

 जानकारी के मुताबिक मासोद निवासी 25 वर्षीय पवन पिता शिवरत बड़ोदे का 30 मई को पड़ोस के ही तुलसीदास मायवाड़ और गबरू मायवाड़ के साथ मेढ़ को लेकर विवाद हो गया था। बताया गया कि तुलसीदास और गबरू द्वारा जबरन ट्रेक्टर चलाकर खेत की मेढ़ को तोड़ रहे थे। पवन ने इसका विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद पवन मासोद चौकी में शिकायत दर्ज करने गया। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन कोई शिकायत दर्ज नहीं की। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज नहीं करने पर पवन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए मासोद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां से जिला चिकित्सालय रेफर किया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई कन्हैया का आरोप है कि मेढ़ के विवाद में पड़ोसियों ने भाई के साथ मारपीट की और वह रिपोर्ट दर्ज करने गया था, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की मदद नहीं की जिससे आहत होकर पवन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कन्हैया का कहना है कि भाई की रिपोर्ट पुलिस समय पर लिख लेती तो शायद उसकी जान बच जाती। इस मामले में मारपीट करने वाले लोग दोषी तो है ही, लेकिन पुलिस की भी इसमें गंभीर लापरवाही सामने आई है। मृतक के परिजनों ने एसपी सिद्धार्थ चौधरी से शिकायत कर लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। एसपी ने इस पूरे मामले की बारीकी से जांच करने का परिजनों को आश्वासन दिया है। मृतक का गुरूवार दोपहर को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस युवक के आत्महत्या मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button