Aaj Ka Rashifal 02 June 2023: आज इन राशि वालों की बदलनी है किस्मत मिलेंगे शुभ समाचार, जाने सभी राशियों का राशिफल 

Aaj Ka Rashifal 02 June 2023: Today the luck of these zodiac signs will change, you will get good news, know the horoscope of all zodiac signs

Aaj Ka Rashifal 02 June 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 5 बजकर 9 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इस योग में शत्रु के विरूद्ध किए गए कार्य में सफलता मिलती है अर्थात शत्रु पर विजय अवश्य मिलती है। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि

जो अविवाहित हैं उनका विवाह फिक्स हो सकता है। नौकरी में तरक्की होगी। शैक्षणिक कार्यों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान आप फिजूलखर्चो से बचें। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवाद में न पड़े। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांति पूर्ण रहेग।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 2

2. वृष राशि 

आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपको कहीं मनचाही जगह ट्रांसफर मिलेगा। जो आपके लिए आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा। घर में उत्साह का माहौल रहेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंट
  • शुभ अंक- 5

3. मिथुन राशि 

आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज सम्पन्न होगा। युवा वर्ग को मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। आप पहले से कार्यरत हैं तो प्रमोशन मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। जिनसे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें उचित मार्गदर्शन मिलेगा। अधिक मेहनत करने का प्रयास करेंगे। आपका वैवाहिक जीवन ठीक ठाक रहेगा। इस दौरान ऑफिस में सहकर्मी के कारण कुछ परेशानी आएगी, पर आप सहजता से हल कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

4. कर्क राशि 

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यावसायिक तौर पर आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप व्यापार से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाने में आप सहयोगियों की हेल्प लेंगे। जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको इस बात से खुशी मिलेगी। छात्रों की पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी। इस दौरान आप कहीं यात्रा करने से बचें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें उचित आहार लें। संतान की कोई बात आपको ठीक नहीं लगने पर आप आज उन्हें समझाने की कोशिश करें सकते हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 7

5. सिंह राशि

आज आपके लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कारोबार में तरक्की के अच्छे मौके मिलेंगे। आप अविवाहित हैं तो आपको मनपसंद रिश्ता मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। आपके किसी अच्छे काम की वजह से पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक कुछ खर्चों में वृद्धि से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। संतान के तरफ से कोई सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही रूकावटें समाप्त होंगी। किसी कार्यवश कहीं दूर की यात्रा के योग है। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी से राय अवश्य लें।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

6. कन्या राशि

आज आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। नईनई योजनाएं बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की संभावना है। परिवार में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। जो नौकरीपेशा हैं उनका इंक्रीमेंट हो सकता है। इस दौरान आपको आलस के कारण आपके कार्यों में रुकावट आएगी। ऑफिस या कारोबार में काम का दबाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आज आप तली भुनी चीजों के सेवन से परहेज़ करेंगे। आय के स्रोत में वृद्धि होगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

7. तुला राशि 

आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपकी नौकरी में बढ़िया बदलाव आएगा। आप कहीं अपना पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अवश्य करें लेकिन साझेदारी में कोई भी काम शुरू करने से पहले योजना बना लें। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। व्यापार करने  को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आज जीवनसाथी से आपकी मीठी नोंक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ आज किसी पार्टी में जाएंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 8

8. वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में सभी का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक रहेगा । कार्यक्षेत्र में काम के साथ क्रेडिट भी मिलेगा। पदोन्नति की योजनाएं सफल होंगी। काम ज्यादा होगा लेकिन आप सब कुछ मैनेज कर पाएंगे। आज मित्रों से मुलाकात होगी साथ में समय बिताएंगे। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। आप कुछ कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। लवमेट्स आज कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। अपना रूटीन चेकअप कराते रहें। किसी बात को लेकर ज्यादा भावुक होने से आज आपको बचना चाहिए।

Betul collector action: एएनएम की सेवा समाप्ति का नोटिस, बदले जाएंगे भैंसदेही के बीएमओ

  • शुभ रंग- मैहरून
  • शुभ अंक- 5

9. धनु राशि 

आज आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। लंबे समय से बनाई गई कोई योजना पूरी होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे आपको अच्छा धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग को कोई नया अवसर मिलेगा। इससे संबंधित किसी यात्रा से लाभ की गुंजाइश दिखाई दे रही है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। जो स्टूडेंट् अपने शोध कार्य के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनकी कामना पूरी होने के योग हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए। साथ ही संतान की अन्य गतिविधियों का ध्यान रखें।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 1

10. मकर राशि  

आज आपके लिए दिन उम्मीद रहने वाला है। प्रशासनिक सेवा के लिए दी गई परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। परिवार में चल रहा कोई पुराना विवाद हल होने की संभावना है। आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपको व्यापार में उन्नति देखने को मिलेगी। आप इस दौरान जितना निवेश करेंगे उतना लाभ होगा। आज आपका कोई राज घर को पता लगेगा, घरवाले आपसे हंसी-मजाक करेंगे । कार्यों में पारिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की सफलता से आज आप प्रसन्न होंगे।

  • शुभ रंग- ब्लैक
  • शुभ अंक- 7

11. कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है। अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी। छोटी मोटी यात्रा के योग बनेंगे। आपका पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। सबके साथ बैठकर बातचीत करके अच्छा समय बिताएंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। आज कोई पुरानी डील पक्की होगी। आपको संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग लेने जाएंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप अपने खानपान पर ध्यान दें। कहीं पैसा खर्च करने की जल्दबाजी न करें।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

12. मीन राशि 

आज आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आपके बिजनेस संबंधी प्लान कामयाब रहेंगे। कुछ नए लोगों से आपका संपर्क होगा, जिससे भविष्य में फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनजान लोगों से विवाद होने की संभावना है। आज आप अपने व्यवहार में संयम बरतें। इस दौरान कुछ व्यापारिक यात्राएं हो सकती है, जिनसे आपको लाभ मिलेगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपके लिए फायदेमंद रहेगा । संतान के सहयोग से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी आमदनी अच्छी होगी। आप कोई नई संपत्ति या नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 1
  • Source- india tv

 

Related Articles

Back to top button