Betul crime news: महुए के पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव, पुलिस घटना की जांच में जुटी

Betul crime news: Dead body of an old man found hanging on a Mahu tree, police is probing the incident

Betul crime news: बैतूल बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम गोराखार में वृद्ध का शव महुए के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बैतूलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

MP Board result 2023: 12 वीं में राहुल यादव और 10 वीं में शिवम और प्रीति ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में बनाया स्थान

बैतूलबाजार थाना प्रभारी फतेहबहादुर सिंह ने बताया कि गोराखार निवासी 52 वर्षीय भूरा पिता शंकर का शव महुए के पेेड़ पर लटका मिला है। वृद्ध बुधवार से घर से लापता था। पुलिस के मुताबिक वृद्ध शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई है। घटना स्थल पर पुलिस को शराब और पानी की बोतल पड़ी मिली है। पुलिस ने मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button