Betul crime news today: किसानों को धमकाकर मवेशी खरीदी की रसीद छुड़ा रहा था तस्कर, धरती पुत्र परेशान

Betul crime news today: बैतूल खेती किसानी के लिए मवेशी खरीदकर घर ले जा रहे किसानों से एक तस्कर मवेशी खरीदी वाली पर्चियां छुड़ाने लगा। इसकी सूचना बैतूलबाजार पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख तस्कर भाग निकला, बैतूलबाजार थाना प्रभारी सोमवार को सूचना मिली थी कि कोलगांव क्षेत्र में गौ तस्कर बैतूलबाजार निवासी कपिल राठौर द्वारा किसानों से मवेशी खरीदी की पर्चियां छुड़ाई जा रही है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस को देख तस्कर मौके से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि उक्त तस्कर ने काजली निवासी कृष्णा सोलंकी से मवेशी खरीदी की तीन पर्चियां छुड़ाई गई। इसकी शिकायत बैतूलबाजार पुलिस से की है और भी कई किसानों से पर्चियां छुड़ाने की जानकारी सामने आई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि कपिल राठौर गौवंश तस्कर है। इसके पहले युवक पर गौवंश तस्करी का मामला दर्ज हो चुका है। आरोपी कोर्ट से अपने आप को बेगुनाह साबित करने के लिए किसानों से पर्चियां छुड़ाकर एकत्रित कर रहा है, ताकि वह कोर्ट में मवेशी खरीदी की जानकारी पर्चियां सहित प्रस्तुत कर सके। मवेशी खरीदी की पर्चियां छुडाई जाने को लेकर किसानों में खासा आक्रोश है। उल्लेखनीय है कि अभी किसान खरीफ फसल की बोवनी के लिए खेतों को बनाने सहित अन्य कामकाज में जुटे है।

आज भी बैतूल जिले में अधिकतर किसान बैलों के माध्यम से ही खेती कर रहे है। किसानों का कहना है कि खेती के लिए किसान बैलों को खरीदते है। किसानों से मवेशी खरीदी की पर्चियां छुड़ाने के लिए गिरोह सक्रिय हो गया है। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पर्चियां छिनने के बाद किसानों के पास मवेशी खरीदी का कोई सबूत नहीं बचता है। ऐसे में कई बार किसानों को भी मवेशी तस्करों की श्रेणी में गिना जाता है। किसानों से पर्चियां छुड़ाने की घटना सामने आने के बाद बैतूलबाजार पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button