Gold Price Today: सोने- चांदी के दामों में नहीं थम रही है बढ़ोतरी, जाने 10 ग्राम सोने की कीमत
Gold Price Today, 14 April 2023: सोने चदी के दामों में इस लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार सोने के दाम में फिर बढ़ोतरी हो गई है। बढ़ते दाम के कारण ग्राहक चिंतित है। विवाह सीजन प्रारंभ होने से पहले लोगों को झटका लग रहा है। शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 267 रुपया महंगा होकर 60880 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 266 रुपया महंगा होकर 60636 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 244 रुपया महंगा होकर 55766 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 200 रुपया महंगा होकर 45660 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 156 रुपया महंगा होकर 35615 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
CM teerth Darshan Yatra: बैतूल समेत 25 जिलों के बुजुर्ग करेंगे हवाई तीर्थ दर्शन यात्रा
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी तेजी के साथ बंद हुआ। एमसीएक्स पर सोना 283 रुपये की दर से महंगा 60,911 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 387 रुपये की उछाल के साथ 76,300 रुपये के स्तर पर बंद हुई।


