OnePlus Nord CE 3 Lite 5G mobile: वनप्लस का शानदार 5जी मोबाइल लांच, बाजार में मचाएगा गदर
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G mobile news: OnePlus ने अपने अपले बजट स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है, जो स्नैपड्रैगन 695प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ आएगा। बता दें कि इस डिवाइस को मंगलवार 4 अप्रैल को शाम 7 बजे भारत में लॉन्च किया गया। बता दें कि यह स्मार्टफोन पिछले साल के वनप्लस Nord CE 2 Lite 5G का सक्सेसर है।
बेसिक फीचर की बात करें तो इस में आपको ग्लॉसी फिनिश के साथ दो रंग विकल्पों मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का एलसीडी डिस्प्ले भी है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Nord CE 3 Lite 5G की कीमत
भारत में वनप्लस Nord CE 3 Lite 5G के बेस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। इसे पेस्टल लाइम और क्रोमैटिक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। बता दें कि यह फोन 11 अप्रैल से वनप्लस ऑनलाइन स्टोर, अमेजन इंडिया और अन्य रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
