Betul Crime News Today: जमीन के विवाद में पति-पत्नी ने मिलकर की थी वृद्ध की हत्या, पुलिस ने मर्डर केस का किया खुलासा

Betul crime news today: बैतूल के रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खपरा कोयलारी में हुए वृद्ध की हत्या का खुलासा करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। जमीनी विवाद के चलते वृद्ध को चचेरे भाई और उसकी पत्नि ने आग से झुलसाकर मौत के घाट उतार दिया था। बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारवार्ता आयोजित की जिसमें एसपी सिमाला प्रसाद, रानीपुर थाना प्रभारी अपाला सिंह मौजूद थी।

एसपी ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खपरा कोयलारी में सुक्कू मर्सकोले की अज्ञात लोगों ने हत्या (Murder) कर दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। पुलिस ने संदेही ज्ञानसिंह मर्सकोले को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान ज्ञान सिंह अपनी पत्नि कांता मर्सकोले के साथ मिलकर सुक्कू मर्सकोले की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gold-Silver Rates Today: सोने- चांदी के दाम में लगी आग, 60 हजार रुपए के पार पहुंचे दाम
जमीन हड़पना चाहता था आरोपी( The accused wanted to grab the land)
पुलिस के मुताबिक मृतक के पास 10 एकड़ जमीन थी। आरोपी ज्ञान सिंह मृतक से अकेले जमीन हड़पना चाहता था। इसमें सुक्कू का कहना था कि उसके पास की जमीन उसके भाईयों को बराबर हिस्से में बांटना चाहता था। यह बात आरोपी रामसिंह को हजम नहीं हुई और उसने 29 और 30 जनवरी 2023 की दरमियानी रात सुक्कू को आग से झुलसाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को साधारण घटना का रूप देने के लिए मृतक के शव को घटना स्थल पर न छोड़कर खटिया पर लेटा दिया। अगले दिन सुबह कुछ लोगों को एकत्रित किया और आरोपी ज्ञानसिंह सुक्कू के शव को दफनाने के लिए जल्दबाजी करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने मृत सुक्कू का शव जला अवस्था में देखा इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पड़ताल की तो हत्या का मामला सामने आया। घटना का खुलासा करने में रानीपुर थाने के उपनिरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, सहायक उपनिरीक्षक दीपक मालवीय, लक्ष्मण धुर्वे, प्रधान आरक्षक पूनम तिवारी, बसंती शेषकर, तरूण पटेल व आरक्षक संदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button