Gold-Silver Rates Today: सोने- चांदी के दाम में लगी आग, 60 हजार रुपए के पार पहुंचे दाम
Gold-Silver Rates Today 5 April 2023: सोने- चांदी के दाम और रॉकेट की रफ्तार में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को सोने चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। सोना 60 हजार के पार पहुँच गया है। भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार 05 अप्रैल, 2023 को सोने और चांदी के दाम में तेजी देखी गई है। सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 74 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60977 रुपये है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 59715 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 60977 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है। बता दें कि मंगलवार यानी 4 अप्रैल को महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी थी जिसकी वजह से कारोबारी बाजार के दाम जारी नहीं किए गए थे।
ibjarates.com के मुताबिक, बुधवार सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 60733 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 55855 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45733 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 35672 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी बुधवार 74522 रुपये की हो गई है। सोने चांदी के बढ़ते दामों के कारण सोने चांदी के आभूषण खरीदना और आम लोगों के बस की बात नहीं रही है। दाम बढ़ने के कारण सराफा बाजार में भीड़ भाड़ कम देखने को मिली है। पहली बार सोने चांदी के दाम इतने अधिक बढ़ते जा रहे हैं।

