CM Shivraj Karykram News: सीएम के कार्यक्रम में आएंगे 50 हजार लोग, एक हजार सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात, अस्पताल भवन का होगा लोकार्पण
CM Shivraj Karykram News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम एवं महिला सम्मेलन में शामिल होने बैतूल आ रहे है। CM श्री चौहान लगभग 2.30 बजे बैतूल पहुचेंगे। सीएम के आगमन लो लेकर जिला मुख्यालय से कुछ दूर ग्राम टिगरिया में हेलीपैड बनाया गया है। कार्यक्रम में लगभग 50 हजार लोगों के आने की संभावना है।
Loot Ka Viral Video: लड़की को लूटने घोड़े पर सवार होकर आया लूटेरा, देखिए पूरी घटना का वीडियो

एडिशनल एसपी नीरज सोनी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से नर्मदा पुरम संभाग से अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाया है। सीएम के कार्यक्रम में 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। कार्यक्रम स्थल में एंट्री के लिए के लिए 5 गेट बनाये गए है। रविवार को कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, एसपी सिमाला प्रसाद, एएसपी नीरज सोनी सहित अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम करोड़ों की सौगात देंगे, जिला अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया जाएगा। सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।




